
बालक कॉम्प्लेक्स वासियों की मांग पर विधायक शैलेंद्र जैन ने स्थानीय निवासियों को दी सामुदायिक भवन की सौगात
सागर।विधायक शैलेंद्र जैन ने तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स के निवासियों की मांग पर बालक कॉम्प्लेक्स पहुंचकर वहां पर विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक जैन को सम्मानित किया और उनसे कॉलोनी में स्थित पार्क परिसर में एक सामुदायिक भवन के निर्माण सहित पार्क के मेंटेनेंस एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की जिस पर विधायक जैन ने स्वीकृति देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक निधि से कर दिया जाएगा परंतु अन्य कार्यों के लिए अगर आप जन भागीदारी से कार्य करेंगे तो इसे एक अच्छा संदेश जाएगा और मैं भी उसमें आपका सहयोग करूंगा उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में हमें शासकीय संसाधनों के साथ-साथ जन भागीदारी को भी आगे बढ़ना होगा और जनमानस की सहभागिता से ही कार्य करने होंगे उससे उस कार्य में हमारा जुड़ाव भी होगा और हम उसका रखरखाव भी करेंगे। इस अवसर पर पार्षद मनोज चौरसिया, पूर्व पार्षद सुबोध पाराशर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मोहन खरे पटवारी, विजय चौरसिया, डा अरुण सराफ,बाबू यादव, डा विजय सोधिया सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।











