
विधान सभा में प्रश्नकाल में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उद्योग मंत्री से पूछा प्रश्न।
सागर में फर्नीचर क्लस्टर का निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा : शैलेंद्र जैन विधायक
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्य प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन प्रश्न काल में मध्य प्रदेश शासन के उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप से सागर में फर्नीचर क्लस्टर के निर्माण शुरू करने को लेकर पूछा की शहर के टिंबर उद्योग लकड़ी के टाल को शहर से बाहर विस्थापित करने के साथ ही फर्नीचर क्लस्टर का प्रावधान किया गया है,इस प्रोजेक्ट में और क्या क्या प्रावधान किए गए हैं और इसकी वर्तमान स्थिति क्या है,क्या इसके लिए भूमि का आवंटन किया जा चुका है और टेंडर भी हो चुका है तथा 70 से अधिक निवेश इकाइयां प्रोजेक्ट लगाने के लिए तैयार हैं परंतु प्रोजेक्ट नक्शे की स्वीकृति नहीं हो पाने के कारण विस्थापन की प्रक्रिया लंबित है नक्शा स्वीकृत कर इस प्रोजेक्ट को कब तक शुरू किया जाएगा। प्रश्न के उत्तर में विभागीय मंत्री चैतन्य कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर के सिदगुआं में विभाग के आधिपत्य की भूमि पर फर्नीचर क्लस्टर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है इसके लिए टेंडर होकर डेवलपर का चयन किया जा चुका है और उसके साथ अनुबंध कर लिया गया है इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक सुव्यवस्थित फर्नीचर क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा और नक्शा पास कराने के लिए सभी ओपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है जल्द ही क्लस्टर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।











