शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती व पेट्रोलियम / मेंटेनेंस कार्य में हुये फर्जीवाड़े की हो जाँच। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विद्युत मण्डल के मुख्य अभियंता को लिखा पत्र।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती व पेट्रोलियम / मेंटेनेंस कार्य में हुये फर्जीवाड़े की हो जाँच।

पेट्रोलियम व मेंटेनेंस कार्य में हुआ भृष्टाचार………सुरेन्द्र चौधरी

सागर / शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती तथा पेट्रोलियम और मेंटेनेंस कार्य में हुये फर्जीवाड़े की सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच कर जबाबदारों पर कार्यवाही किये जानें की मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सागर संभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। श्री चौधरी ने मुख्य अभियंता से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विद्युत वितरण केन्द्र मकरोनिया,बरारू, नरयावली,कर्रापुर,परसोरिया के विभिन्न ग्रामों सहित सागर नगर के अधिकांश वार्डो में बरसात के पूर्व विद्युत मण्डल के द्वारा पेट्रोलियम व मेंटेनेंस का कार्य किया गया बावजूद इसके लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम जनता को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं तथा पूछने पर विभागीय अमलें के द्वारा बतलाया जा रहा है कि मेंटेनेंस और फाल्ट होने के कारण विद्युत कटौती की जा रही है इससे यह स्पष्ट होता है कि बरसात के पूर्व पेट्रोलियम व मेंटेनेंस कार्य के नाम पर गुमराह किया गया तथा सांठ गांठ कर भृष्टाचार हुआ है।उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोलियम की गई होती तो बरसात के समय इस तरीके से फाल्ट नहीं होते क्योंकि अभी तो बरसात की शुरुआत हुई है जब ज्यादा मात्रा में बरसात होगी तो क्या स्थिति निर्मित होगी साथ ही विभागीय अमले की लापरवाही के कारण शासन को आर्थिक हानि पहुंचाकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच की जाती हैं तो गम्भीर अनियमित्तता उजागर होगी। पूर्व मंत्री चौधरी ने मुख्य अभियंता से नरयावली विधान सभा क्षेत्र सहित सागर नगर में बरसात के पूर्व हुये पेट्रोलियम और मेंटेनेंस कार्य की सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच कर अघोषित विद्युत कटौती के लिए जवाबदारों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावें जिस पर मुख्य अभियंता ने सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Read More