
खेर माई माता के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, महापौर और भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ने किया प्रसाद वितरण
सागर। सदर स्थित प्रसिद्ध खेर माई माता मंदिर की पारंपरिक रथयात्रा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे में शहर की प्रथम नागरिक महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया।
महापौर संगीता सुशील तिवारी और रिशांक तिवारी ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण कर आयोजन समिति के सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि खेर माई माता की रथयात्रा और भंडारे जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं रिशांक तिवारी ने खेर माई माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सागर नगर सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
आयोजन में लल्लू जाटव, चौधरी लाल, भगवती जाटव, मुन्नालाल राठौरिया, हुकुम मिठोरिया, आनंद जाटव, प्रताप जाटव, गुलशन मिठोरिया, वीरेन्द्र पांडा, मुकेश जाटव, शिवकुमार मिठोरिया, राजकुमार सरपंच (तीली), कमलेश जाटव, रत्नेश जाटव, सागर जाटव, राजा जाटव, कार्तिक जाटव, नीरज जाटव, प्रशांत अहिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











