
मोदी सरकार का बजट गरीब,आम आदमी की अनदेखी करने वाला……. सुरेन्द्र चौधरी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने केंद्रीय बजट को गरीब,आम आदमी की अनदेखी करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में पूर्व के बजट की अपेक्षा इस बार राशि कम कर दी गई है।जिसमें कृषि संबंधी गतिविधियों,शिक्षा,स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण,शहरी क्षेत्र,अनुसूचित जनजाति कल्याण हेतु,राज्यों का स्थानांतरण,योजना एवं साख्यिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राशि कम कर दी गई है। यह बजट देश व प्रदेश के किसान विरोधी, महिला विरोधी,अनुसूचित जाति/ जन जाति, पिछड़ा वर्ग,गरीब,मध्यम वर्ग विरोधी हैं।
Post Views: 222











