
दिनाँक : 23-07-2024
सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, डायल-112/100 स्टाफ ने घायल व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल जिला सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र अंतर्गत भापेल में बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 08 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 23-07-2024 को रात्रि 01:10 बजे प्राप्त हुई। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा थाना प्रभारी मोती नगर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बस क्रमांक MP 19 P 2856 भापेल के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। डायल-112/100 स्टाफ और थाना स्टाफ ने घायल हुए व्यक्तियों को बस से बाहर निकलवाया और एफ़ आर व्ही वाहन और चिकित्सा वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय सागर मे भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।











