पहली बारिश बनी आफत, क्षेत्र में जल भराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक प्रदीप लारिया

पहली बारिश बनी आफत, क्षेत्र में जल भराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक लारिया
*24.07.2024 ::सोमवार की देर शाम शुरू हुई बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत का सबक बन गई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। लोगों को चिपचिपी उमस भरी भीषण गर्मी से निजात मिली। वातावरण में घुली ठंडक ने मौसम खुशगवार बना दिया। तो वहीं दूसरी तरफ पहली बारिश में *मकरोनिया क्षेत्र में निचले रहवासी स्थानों में बारिश का पानी भर गया।*
मकरोनिया क्षेत्र से लगे जिंदा, बहेरिया गदगद एवं दीनदयाल नगर सहित आसपास हिस्सों में जल भराव की सूचना मिलने पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जायजा लेने पहुंचे।
विधायक लारिया ने कहा जिस जगह यह कालोनियां या रहवासी क्षेत्र है वह आसपास के क्षेत्र की बजाय गहरी है। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से आसानी से पानी नहीं निकल पाता। इन स्थानों में पानी निकासी की समस्या है जिसे शीघ्र ठीक कराने का प्रयास कराया जाएगा।
क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए विधायक लारिया ने कलेक्टर सागर को पत्र प्रेषित किया है

Leave a Comment

Read More