बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पचौरी ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पचौरी ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए काम भ्रष्टाचार से भरे हुए हैं – पचौरी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है-ज्योतिषी

सागर 24 जुलाई। बारिश के दौरान सागर शहर की कई वार्डों में पानी भरा हुआ है लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है नालिया लबालब वह रही है लोग परेशान हालत में है।जब यह खबर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी को पहुंची तो उन्होंने तत्काल बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जिला चिकित्सालय के अंदर वार्डों में भर गए पानी को अध्यक्ष पचौरी और अन्य कांग्रेसियों ने निकाला। पचोरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए काम भ्रष्टाचार से भरे हुए हैं। नगर निगम द्वारा शहर की नालियों की सफाई नहीं कराई गई।अरबो रुपए का घोटाला स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुआ है। स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कामों से आम जनता इस बारिश में और भी प्रताड़ित हो रही है। प्रशासन इस पर ध्यान देकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा,राजू बक्शी,जय रैकवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More