
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने शाहपुर की घटना का जायजा लिया
सागर /शाहपुर 4 अगस्त। शाहपुर में दीवार गिरने से हुई छः बच्चों की दर्दनाक मौत दिल दहलाने बाली घटना हुई हैँ।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी शाहपुर पहुंचे रविवार को सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ।बच्चे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब आधा दर्जन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद हाहाकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ, तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। राजकुमार पचौरी ने मौके पर मौजूद कलेक्टर से इस घटना पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा पीड़ितों को दस दस लाख रुपये दिलवाने का अनुरोध किया।
राजकुमार पचौरी ने कहा कि शाहपुर में ही उचित चिकित्सा सुविधा होती तो कई को बचाया जा सकता था विलंब से चिकित्सालय पहुँचने से हुई मौत भी कारण हो सकता है।
राजकुमार पचौरी ने कहा कि जो शासन लोगों को उचित इलाज नहीं दिला सकता उससे उम्मीद कुछ अच्छा होने की नहीं की जा सकती राजकुमार पचौरी के साथ पूर्व विधायक नारायण प्रजापति,शैलेन्द्र तोमर, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, कमलेश साहू आदि मौजूद रहे।











