कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयीन व गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए

मध्यप्रदेश भोपाल नरसिंहपुर राजकुमार दुबे
कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयीन व गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने प्रशासनिक कार्यों की सुगमता एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए जिले की विभिन्न तहसीलों में राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) कार्यों के संपादन हेतु तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं प्रभारी नायब तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन, राजस्व विभाग के आदेशों के परिपालन में स्थानांतरण एवं पदोन्नति के माध्यम से अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।जारी आदेशानुसार तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन विवेक मूले को अधीक्षक भू-अभिलेख (राजस्व एवं भू-संसाधन प्रबंधन) के माध्यम से जिले की समस्त तहसीलों के कार्यों की मॉनीटरिंग तथा राजस्व अधिकारियों की बैठकों के जरिए समीक्षा का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त प्रभारी नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार ठाकुर को सहायक अधीक्षक भू-संसाधन प्रबंधन तथा प्रभारी नायब तहसीलदार श्री राजेश पटवा को सत्कार शाखा अंतर्गत कार्य हेतु पदस्थ किया गया है।
नरसिंहपुर तहसील- तहसीलदार अमित कुमार रिनाहिते को तहसीलदार नरसिंहपुर एवं नायब तहसीलदार मुंगवानी, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन को नायब तहसीलदार बचई व अपर तहसीलदार (नजूल) के राजस्व न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है। साथ ही तहसीलदार श्रीमती रूबी खान को गैर न्यायालयीन कार्य सौंपा गया है।

करेली तहसील- तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर को तहसील करेली तथा महेश बट्टी को नायब तहसीलदार बरमान से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपा गया है। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार उपाध्याय को गैर न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है।

तेंदूखेड़ा तहसील- प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शानू चौधरी को तहसीलदार तेंदूखेड़ा तथा खगेश कुमार भलावी को नायब तहसीलदार चांवरपाठा से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-संसाधन प्रबंधन गिरीश धुलेकर को गैर न्यायालयीन कार्य सौंपा गया है।
गोटेगांव तहसील- तहसीलदार पूर्णिमा भगत को तहसीलदार गोटेगांव, नायब तहसीलदार राजीव कुमार नेमा को नायब तहसीलदार बरहटा तथा नायब तहसीलदार राजेन्द्र सेन को नायब तहसीलदार श्रीनगर से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है।गाडरवारा तहसील- तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम को तहसीलदार गाडरवारा व नायब तहसीलदार सिहोरा-करपगांव, नायब तहसीलदार नितिन राय को नायब तहसीलदार चीचली तथा नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास को नायब तहसीलदार बोहानी से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है। साईंखेड़ा तहसील- तहसीलदार इमरान मंसूरी को तहसीलदार साईंखेड़ा तथा नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास को नायब तहसीलदार देवरी से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य हेतु पदस्थ किया गया है।

Leave a Comment

Read More