12 अगस्त को कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट घेराव कांग्रेस की तैयारी बैठक आयोजित

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव 12 अगस्त को

कांग्रेस की तैयारी बैठक आयोजित

स्मार्ट सिटी घोटाला सिटी बन गई हैँ -राजकुमार पचौरी

सागर /8 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आगामी 12 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में सागर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाऐगा। आज इस सम्बन्ध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने घेराव की रणनीति के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन राजीव गाँधी भवन में किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि सागर जिले में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैँ ,900 करोड़ से अधिक का स्मार्ट सिटी का घोटाला हैँ ,प्रशासन में भ्रष्टाचार एवं बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर सागर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा रहा हैँ।इस आंदोलन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि सागर नगर की जनता परेशान हैँ, स्मार्ट सिटी धोखा सिटी बन गई हैँ। पूर्व प्रदेश महामंत्री मुकुल पुरोहित ने कहा कि सागर नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई भी नहीं कराई गई जिससे वारिश का पानी सड़को और घरों में भर रहा है। पिछड़ा वर्ग नेता रमाकांत यादव ने आंदोलन में सभी कांग्रेस जनो से उत्साह से शामिल होने की अपील की। बैठक का संचालन कांग्रेस नेता सुरेन्द्र चौबे ने तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से त्रिलोकी नाथ कटारे, राकेश राय,शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, प्रदीप पांडे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, शरद पुरोहित,ब्लॉक अध्यक्ष गण समीर खान, प्रेम नारायण विश्वकर्मा,सुल्तान कुरेशी,गोपाल तिवारी,दीनदयाल तिवारी,रजिया खान, मीरा अहिरवार, रेखा सोनी, शुभ्रा मुखर्जी, , लीलाधर सूर्यवंशी, अजीम खान, हीरालाल चौधरी, टीकाराम दीवान, गंगाराम अहिरवार, राहुल खटीक, बाबू मछंदर, शुभम चौबे, जाहिद ठेकेदार, जय रैकवार, श्रीदास रैकवार, पवन पटेल, महेश अहिरवार, फिरदोष कुरैशी, सागर साहू, दुलीचंद सकवार, नारायण प्रसाद कोरी शामिल थे।

Leave a Comment

Read More