
रिपोर्टर कृष्णकांत मालवीय, लोकेशन सैलाना जिला रतलाम
विश्व आदिवासी दिवस आयोजन के पहले समाजनो की बैठक थाने मे आयोजित
अगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के मद्देनजर रतलाम जिले के सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने एसडीओपी निलम बघेल की उपस्थिति में एक बैठक आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जनों की ली।
एसडीओपी बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी दिवस पर आयोजन रैली शांतिपूर्वक निकालेंगे। रैली निकालने से पहले रैली के आयोजन अनुमति लेनी होगी। धारदार हथियार प्रतिबंधित अवैध हथियार का उपयोग रैली में नहीं किया जाएगा। वाहन शराब पीकर नहीं चलाए। ज्यादा सवारी नहीं बिठाए। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग शासन के निर्देशानुसार करेंगे। किसी भी धार्मिक एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का अपमान नहीं करेंगे। आयोजन के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे, और ना ही किसी पार्टी, धर्म, जाति मजहब या शासन के विरुद्ध कोई अपनी बात करेंगे। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार, आरक्षक मुकेश मेघवाल व आसपास क्षेत्र के विभिन्न ग्राम से आए समाजजन उपस्थित थे।











