
चोरसिया समाज की शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत
सागर/09.08.2024
नागपंचमी के पावन पुनीत पर्व को शहर के चौरसिया समाज ने परंपरागत रूप से चोरसिया दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शोभायात्रा महलवार देवी मंदिर से प्रारंभ हुई जो शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पहुंची जहां शहर सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया चौरसिया समाज के पदाधिकारियों का पुष्प माला कर और शोभायात्रा में सम्मिलित चौरसिया समाजजन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
स्वागत कर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नितिन पचौरी,अंकुर यादव,निक्की यादव,लल्ला यादव,रवि जैन, राहुल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 430











