
शिक्षा में गुणवत्ता लाना मेरी पहली प्राथमिकता- विधायक लारिया
(नरयावली क्षेत्र के संकुल प्राचार्यों की बैठक)
सागर/09.08.2024
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के सागर एवं राहतगढ़ विकासखंड के संकुल प्राचार्यों की बैठक आहूत की। बैठक में 35 संकुलों के प्राचार्य शामिल हुए।
विधायक लरिया ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए आप सभी को मिलकर काम करना होगा । शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के मार्ग में जो भी अवरोध है उसे मैं दूर करूंगा। सभी प्राचार्य शैक्षिक बाधाओं से संबंधित प्रस्ताव मुझे भेजे ताकि उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर समस्या को दूर किया जा सके।
विधायक लारिया ने विद्यार्थियों की अकादमिक प्रगति पर जोर दिया जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा । उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों में संसाधन की कोई कमी नहीं होती साथ ही वहां के शिक्षक पूर्ण काबिलियत रखते हैं ।
विधायक लारिया ने विद्यालय भवनों की स्थिति,फर्नीचर, अतिथि शिक्षक, खेल मैदान, शौचालय, किचन शेड, मध्यान्ह भोजन का संचालन, विद्युत व्यवस्था,पेयजल, शाला एवं विद्यार्थियों के कैरियर काउंसलिंग सहित अन्य नवाचारों पर भी चर्चा की।
बैठक में आए संकुल प्राचार्यों ने जानकारी से अवगत कराकर विद्यालय में आ रही कठिनाइयों को बताया ।
बैठक में डॉ.महेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ.सरिता जैन, अनीता जैन, डॉ. सविता मिश्रा, डॉ.कल्पना शर्मा, मंजू सिसोदिया, राजेंद्र बहरोलिया,दिनेश तिवारी, जगदीश पटेल,भारती निगम, नरेंद्र तंतुवाय, महेश अहिरवार, जेपी सक्सेना, देवेंद्र बिलथरे, केपी सिंह ठाकुर,डीके सोनी एवं पीएम द्विवेदी सहित प्राचार्य उपस्थित थे।











