जिला कांग्रेस शहर ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई

जिला कांग्रेस शहर ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई

सागर /9 अगस्त। आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्ष गांठ जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गाँधी भवन में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजकुमार पचौरी ने करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम योद्धा थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज के ही दिन आजादी के अंतिम आंदोलन करो या मरो अंग्रेजो भारत छोड़ो का विगुल फूंका गया था।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश को आजादी मिली थी, साथ ही कांग्रेस ने आजादी के बाद भारत का नवनिर्माण कर विकसित किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित रामजी दुबे,मुकुल पुरोहित, अंकलेश्वर दुबे,प्रदीप पप्पू गुप्ता,रेखा चौधरी,रमाकांत यादव,अवधेश तोमर पूरन लाल अहिरवार,शैलेंद्र तोमर, बाबूसिंह बब्बू यादव,रामकुमार पचौरी, जितेंद्र रोहन, महेश जाटव, दीनदयाल तिवारी,अखिलेश मोनी केसरवानी, देवेंद्र तोमर चक्रेश सिंघई,चैतन्य कृष्ण पाण्डेय,उमर खान आनंद हेला,दुष्यंत बंदेला, आदि उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने दी।

Leave a Comment

Read More