परसोरिया में मौलाना आजाद मिडिल स्कूल परिसर में अवैध मदरसे के संचालन पर विधायक प्रदीप लारिया ने कमिश्नर और कलेक्टर को लिखा पत्र

परसोरिया में मौलाना आजाद मिडिल स्कूल परिसर में अवैध मदरसे के संचालन पर विधायक लारिया ने कमिश्नर और कलेक्टर को लिखा पत्र, दिए जांच के निर्देश.

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मौलाना आजाद मिडिल स्कूल,परसोरिया में अवैध मदरसा संचालित होने पर जांच के लिए कमिश्नर एवं कलेक्टर, सागर को पत्र लिखा।
विधायक लारिया ने लेख किया कि मौलाना आजाद मिडिल स्कूल,परसोरिया के नाम पर अवैध मदरसा चलाया जा रहा है।
वहां अध्यनरत बच्चों ने रोते हुए बताया है कि अल सुबह 4:30 बजे जबरन उठाकर मदरसे में पढ़ाया जाता है। जबकि मदरसे की उनके पास मान्यता भी नहीं है। इस स्कूल की मान्यता केवल कक्षा आठवीं तक की थी लेकिन यहां कक्षा 9 व 10 वीं में भी एडमिशन दिया गया है । स्कूल का ड्रेस कोड भी कुर्ता पजामा और जालीदार टोपी रखा गया है जो आपत्तिजनक है। स्कूल के छात्रावास में बुजु और इबादत खाना मिला है । यहां जो बच्चे मिले हैं वह दसवीं क्लास में पढ़ते हुए छात्रावास में मिले है। आवासीय स्कूल की मान्यता प्राप्त नहीं है।
विधायक लारिया ने मामले पर गहनता से जांच के लिए कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More