बीना पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर कीमती 6 लाख 70 हजार का चोर सहित पकडा

बीना पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर कीमती 6 लाख 70 हजार का चोर सहित पकडा

ट्रैक्टर चोरी का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक एवं  अति. पुलिस अधीक्षक बीना के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध एवं चोरी की घटनाओं को रोकने एवं तत्काल चोरी का खुलासा करने हेतु अपराध में तत्काल कार्रवाही करने हेतु दिशा निर्देशों दिए गए थे जिसमें एसडीओपी बीना  नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी घटना का खुलासा किया

घटना का विवरण
अप. क्र. 486 /24 धारा- 303(2) BNS
दिनांक घटना – 11/8/24 के 1 बजे रात्रि
दिनांक सूचना – 12/8/24 के 09 बजे
नाम फरियादी – नेतराम पिता वृंदावन कुर्मी उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम सतौरिया थाना बीना
नाम आरोपी – अज्ञात
विवेचक – SI कविता Dwivedi
विवरण मैं ग्राम सतौरिया में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं मेरा पावरटेक कंपनी यूरो ट्रेक्टर जिसका रजि. न. MP-15 AC 7185, इंजन न. E3549066, चैसिस न. T053487643CJ है ट्रेक्टर को खेतों की बौनी करके गांव में बने गल्ले में दिनांक 10.08.2024 रात करीब 10.00 बजे लड़के अजबसींग ने रख दिया था कल दिनांक 11.08.2024 को सुबह करीबन 08.00 बजे मैने गल्ले तरफ जाकर देखा तो मेरा नीले रंग का पावरटेक ट्रेक्टर क्र.MP-15 AC 7185 जहां रखा था वहां पर नहीं था। फिर मैने घर में परिवार एवं गल्ले के आसपास रहने वाले लोग नरेन्द्र कुर्मी, भगवान सिंह कुर्मी ट्रेक्टर के संबंध मे पूछताछ किया जो सभी ने गल्ले में आकर देखा जो ट्रेक्टर नही था। फिर मै अपने लड़के अजबसींग के साथ आज दिनांक तक ट्रेक्टर की पता तलाश करता रहा जो कोई जानकारी नहीं मिली मेरे ट्रेक्टर क्र. MP-15AC 7185 कीमती करीब 06 लाख 70 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति गल्ले से चोरी कर ले गया है। मुझे शक है कि मेरा ट्रेक्टर गांव के प्रहलाद कुर्मी ने चुराया है सो रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही की जावे।

विवेचना
रिपोर्ट का थाना बीना में अपराध कायम कर संदेही प्रहलाद कर्मी से पूछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी कर ट्रैक्टर महूना कायस्थ थाना खुरई में छुपा के रख आया बताया, पुलिस टीम के द्वारा मौके से आरोपी प्रहलाद कुर्मी पिता प्रेमसिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सतौरिया के कब्जे से ट्रैक्टर पावर ट्रैक कीमती 760000 रुपए का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
चोरी का खुलासा करने वाली टीम

थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उनि कविता द्विवेदी, आरक्षक राहुल,आर. प्रेमजीत, आर. वीरेंद्र धाकड़, आर. चालक दीप सिंह सराहनीय भूमिका रही

Leave a Comment

Read More