सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव एवं जंगी प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव एवं जंगी प्रदर्शन

विशाल आम सभा को संबोधित किया जीतू पटवारी ने

सागर के मंत्री की संपन्नता 500 गुना बढ़ गई है- जीतू पटवारी

विकास के नाम पर अरबो रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ-जीतू पटवारी

सागर /12अगस्त। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में सागर के सिविल लाइन चौराहे विशाल ऐतिहासिक सभा एवं कलेक्टरेट के घेराव का जंगी प्रदर्शन किया गया।
अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्रियो और प्रशासन को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि यहाँ पहले तीन मंत्री थे तीनो ने अपनी संपत्ति बढ़ाने का काम किया, तीनो ने दलितों पर अत्याचार किये, अब दो को मंत्री नहीं बनाया हैँ लेकिन जो मंत्री जी हैँ उनकी सम्पति में पांच सो गुना वृद्धि हुई हैँ। जो भ्रष्टाचार से जोड़ी गई हैँ। अरबो रुपए का भ्रष्टाचार सागर में हुआ है जिसमें यहां के विधायक मंत्री और महापौर शामिल है।शाहपुर में 9 बच्चों की मौत के लिए भी भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है, क्योंकि वहां कोई स्वास्थ्य विधाओं बच्चों को नहीं मिल पाए। जिससे उन्हें बचाया जा सकता। पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार निरंतर बड़े हैं। दलित अत्याचार की राजधानी मध्य प्रदेश है और मध्य प्रदेश की राजधानी सागर है। संविधान ने सबसे पीड़ित और दलित व्यक्ति को जीने के अधिकार दिए, जो भाजपा की सरकार देना नहीं चाहती। कार्यकर्ताओं पर अत्याचार को लेकर पटवारी ने कहा कि जब कभी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर अनाचार और अत्याचार होता तो हम कलेक्टर एसपी से लेकर मंत्रियों को भी नहीं छोड़ेंगे जी भाजपा नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर अत्याचार किया उसके खिलाफ हम फिर दर्ज कराएंगे और उसको घेरेगें। कांग्रेस के कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपने संबोधन में कहा कि दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक वोट दो करोड़ अड़तालिस लाख होते हैँ, और सरकार दो करोड़ वोट से बनी हैँ, यानि आप सबका वोट कांग्रेस को मिला होता तो कांग्रेस की सरकार बनती। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आगे करके दलितों और आदिवासी समाज के हितो पर हमला कर रहीं हैँ। जब जाति जनगणना नहीं हुई तो आप उपवर्गीकरण कैसे कर सकते हैँ।
जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि जब तक सांस हैँ कांग्रेस की सेवा करता रहूँगा, में राहुल गाँधी की सेना का सिपाही हूँ।अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता रहूँगा।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार ने नोनागिर बरोदिया के दलित अत्याचार की बात कही।
सभा को जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रदेश कांग्रेस से प्रभारी अमित शर्मा , राजभान सिंह, सहित स्थानीय नेताओ ने भी सम्बोधित किया।
सभा का संचालन उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया।
सभा के बाद जिले भर से आए हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया ,प्रशासन के खिलाफ नारों के साथ झूमा झटकी के बीच पुलिस वेरी गेटिंग को तोड़ने का प्रयास कांग्रेस जनों ने किया, पुलिस प्रशासन ने पानी की तेज धार चलाई, जिससे कई लोग घायल हो गए,उसके बाद भी प्रदर्शन कारी टस से मस नहीं हुए।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला,पूर्व अध्यक्ष सुदेश जैन जगदीश यादव रेखा चौधरी,पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,नारायण प्रजापति, तरवर सिंह,जीवन पटेल,त्रिलोकी नाथ कटारे,ए आई सी सी सदस्य भूपेंद्र मुहासा, मुकुल पुरोहित, अमित रामजी दुबे,नीरज शर्मा प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, संदीप सबलोक,अवधेश तोमर अभिषेक गौर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,आशीष चौबे, रवि सोनी,सुरेंद्र चौबे, शैलेन्द्र तोमर,राकेश राय,चक्रेश सिंघई,नारायण खान,जितेंद्र रोहण,ज्योति पटेल,रक्षा राजपूत, कमलेश साहू मजीद खान पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अंकलेश्वर दुबे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,जितेंद्र चौधरी,सागर साहू,शशि मोहन तिवारी, कृष्ण सिंह राजपूत जितेंद्र सिंह चावला इंदर सिंह यादव,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव,संजय ब्रजपुरिया,बलराम साहू,आंचल आठिया,कमलेश बघेल, रामकुमार पचौरी सुरेंद्र सुहाने,प्रदीप पांडे,पवन केसरवानी,सुरेश पिंजवानी, प्रताप आहूजा, वीरेंद्र लोधी, आनंद तोमर,कमलेश सिंघई, ब्रजेन्द्र नगरिया,राकेश छावड़ा, मीना पवन पटेल, जय रैकवार,बलराम साहू प्रदीप गुप्ता,मुकेश खटीक,राजाराम अहिरवार, ,अशोक नवानी, पप्पू गोस्वामी, दिग्विजय सिंह, महेश अहिरवार,शिवराय लड़िया, रजिया खान रेखा सोनी संतोष सराफ,श्रीकांत सराफ, आशीष राजोरिया, माधवी चौधरी, आशु भाई जान, नाथूराम चौधरी, अशोक कुशवाहा, किरण लता सोनी,कार्तिकेय रोहन, संजय पटेरिया, विजय साहू,सुधीर पटेरिया, रवि अहिरवार, रफीक गनी, गोपाल कृष्ण तिवारी, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान,फ़िरदौस कुरैशी, अकील सिद्दीकी, राजेश चौधरी, रणवीर सिंह, शिवराज लड़िया, महेश अहिरवार,चैतन्य कृष्ण पांडे, वीरेंद्र मछंदर,वीरेंद्र राजे, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव पार्षद शिव शंकर यादव, सुलेखा राकेश राय,निलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह गोंड,ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, शशि महेश जाटव, अखिल सिद्दीकी,कमलेश तिवारी, निशांत रिछारिया ,शिव शंकर तिवारी ,शैलेश अकेला,नरेश संकत,बाबू मछंदर, कुंदन विश्वकर्मा, राहुल खरे, रजिया खान, प्रमिला सिंह,हीरालाल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी,नाथूराम चौधरी, टीकाराम दीवान, गंगाराम अहिरवार, रूप सिंह जाटव, देवेंद्र कुशवाहा,गीता कुशवाहा, संजय पटेरिया, शंभू चौरसिया,जाहित ठेकेदार, महेश अहिरवार, प्रभु मिश्रा,दामोदर कोरी, प्रांजल अग्निहोत्री, सन्ना भाई जान,ओमप्रकाश केथॉरिया,हीरालाल चौधरी, महेश सेन, पुरुषोत्तम सेन, प्रमोद राय, इंदर यादव,राकेश दुबे अनुराग ठाकुर रामकृष्ण अहिरवार ममता अहिरवार शिवानी बौद्ध शेर सिंह गजेंद्र सिंह, विजय सोलंकी, राम सिंह, मुन्ना लाल अहिरवार, शिवलाल अहिरवार, देवेंद्र सिंह गौर, नारायण साहू, अनिरुद्ध सिंह गौर, हेमंत तिवारी प्रमोद नायक,कृष्ण केथोरिया,सुनीता जाटव, मानसिंह चौधरी, रेखा सोनी,सुरेंद्र सिंह बुंदेला,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More