
पिपलोदा mp
रिपोर्टर दिपक सांकला
9165522357
रतलाम जिले मे कही नहीं पंचमुखी श्री महादेव जहाँ हर सोमवार को भव्य आरती का आयोजन रहता है
पिपलोदा। तहसील के समीप ग्राम हतनारा मलेनी नदी तट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर परंपरानुसार श्रावण पुर्णिमा सोमवार 3 बजे भव्य शाही सवारी निकाली गई। जिसमें युवा व ग्रामीण जन भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा में नासिक से आए ढोल-ताशा, तोप रंग गुलाल के साथ भगोड़ा डांस भक्तों पर पुष्पों की वर्षा आकर्षण का केंद्र रही।भूतों की टोली के साथ भोलेनाथ के स्वरूप में नृत्य करते हुए भक्तों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सवारी में छोटे-छोटे शिव भक्त शिव रूप में दिखाई दिए। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जहाँ सभी भक्त उपस्थित थे।











