पन्ना के प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस के गेट में लगे “काऊ कैचर” में फंसा खच्चर गधा 24 घंटों से भी अधिक समय से फंसा

1. प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस के गेट में लगे “काऊ कैचर” में फंसा खच्चर गधा…

24 घंटों से भी अधिक समय से फंसा खच्चर…

2. जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोगो ने दिखाई मानवता, रेस्क्यू कर खच्चर गधे को निकालने में जुटे लोग…

एंकर :- पन्ना नगर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले गुल्लाईची मोहल्ले में स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के मैन गेट पर स्थित (काऊ कैचर) लोहे के पाइपों में एक खच्चर गधा फंसकर बुरी तरह घायल हो गया, जो 24 घंटो से भी अधिक समय से गेट पर ही तड़पता रहा, जब स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने मानवता दिखाते हुए रेस्क्यू कर खच्चर को निकालने में जुट गए। बतादें की कॉलेज के गेट के पास नाला होने की वजह से बड़े-बड़े लोहे के पाइपों को बिछाकर निकलने का रास्ता बनाया हुआ है। जहां से निकलते समय अचानक खच्चर गधे के चारों पैर फंस गए, और वह बुरी तरह फंसकर घायल हो गया…

बीओ :-1 जब स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने नगर पालिका को मामले की जानकारी दी, लेकिन जब कोई भी खच्चर गधे को निकालने नही आया, तो मानवता दिखाते हुए स्थानीय लोग ही खच्चर का रेस्क्यू कर उसे निकालने में जुट गए। लोगो के द्वारा कटर मशीन से उक्त पाइपों को काट कर किसी तरह खच्चर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे-जैसे लोगो को उक्त मामले की जानकारी लग रही है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे है।

अरमान खान ब्यूरो रिपोर्ट पन्ना…

Leave a Comment

Read More