
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने ध्वजारोहण किया
सागर/15.08.2024
नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया नपा अंतर्गत शासकीय उमावि रजाखेड़ी एवं शास.उमावि भैंसानाका में 78 वें “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक लारिया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश को आजादी राष्ट्र के महान बलिदानियों के त्याग,तपस्या और बलिदान के कारण मिली है। हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति करते हुए मजबूती की ओर अग्रसर हो।
इस अवसर पर मकरोनिया नपा अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण,सरपंचगण,जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।











