सागर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल गनी के पुत्र  अब्दुल रफीक ग़नी को किया सम्मानित

मप्र कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के तत्वावधान में आज़ादी की 78वीं वषर्गांठ के अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, एवं उनके परिजनों वरिष्ठ पत्रकारों और वर्ष़ो से कांग्रेस पार्टी से विचार धारा के साथ जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह तथा अध्यक्षता मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने की ।
जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर इस तरह के आयोजन करती रही है और करती रहेगी भारत की आज़ादी के आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों का सम्मान करते हुए हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। हमें इस बात का गर्व है कि यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में लड़ी गई।  दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने विचारों की राजनीति पर कायम रहीं हैं और हम हमेशा धर्म निरपेक्षता समानता के लिए कार्य करते हैं और करते रहेंगे। आज देश विकराल परिस्थितियों से घिरा हुआ है भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिक सद्भाव की हमारी विरासत ख़तरे में है हमें इसे हर हाल में बचाने काम करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत में मप्र कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष  भूपेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों पत्रकारों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का परिचय दिया।
सागर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल गनी के पुत्र  अब्दुल रफीक ग़नी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Read More