
विधायक प्रदीप लारिया ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया.
सागर/16.08.2024
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका, सेनानी,अद्भुत साहस एवं राष्ट्रभक्ति की परिचायक वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की आज जयंती के उपलक्ष्य पर मकरोनिया चौराहा स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धान्वत होकर नमन किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा की रानी अवंतीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई ने रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने नारी शक्ति और साहस का परिचय दिया। वीरांगना ने अंग्रेजों से ऐतिहासिक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर मकरोनिया नपा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,
पदाधिकारीगण,पार्षदगण भाजपा कार्यकर्ता,मातृशक्ति सहित लोधी क्षत्रिय समाज महासभा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











