स्वतंत्रता दिवस स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष तथा उन्हें याद करने के संकल्प का दिन – कुलसचिव डॉ शक्ति जैन

स्वतंत्रता दिवस स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष तथा उन्हें याद करने के संकल्प का दिन – कुलसचिव डॉ शक्ति जैन

राजकीय विश्वविद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सागर/ रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ शक्ति जैन ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष तथा उन्हें बार-बार याद करने के हमारे संकल्प का उल्लेख किया।
रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद मनाए गए पहले राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में कुलसचिव डाॅ. शक्ति जैन ने ध्वजारोहण करते हुए स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष तथा उन्हें बार-बार याद करने के हमारे संकल्प का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि राष्ट्र की तरक्की हमारे सकारात्मक विचारों से ही संभव होगी। इसके लिए हमें तमाम तरह के मतभेदों और मनभेदों से मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ, अलका पुष्पा निशा ने किया। कार्यक्रम को डाॅ. रजनी दुबे एवं डाॅ. मिथलेश शरण चैबे ने भी संबोधित किया। आभार सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक व अशैक्षणिक सदस्य डाॅ. एम. के मिश्रा, डाॅ. भावना पटेल, डाॅ, स्वर्णलता तिवारी, डाॅ. मुकेश अहिरवार, शीतल सोनी, आकाश कोरी, अजय यादव उपस्थित रहे। कुलसचिव रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर (म0प्र0)

Leave a Comment

Read More