सागर में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न


सागर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न

प्रदेश स्तर पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सागर में वरिष्ठ रिटायर्ड विंग के जिलाध्यक्ष डॉक्टर भगवानदास जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री एस के खत्री जी के मार्गदर्शन में और सागर जिले के लोकसभा महासचिव इंजी डीके सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मंत्री श्री माधव अहिरवार जी, यूथ विंग जिलाध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव,सागर विधानसभा अध्यक्ष सीपी अहिरवार,श्री भगवान सिंह ठाकुर जी,पुष्पेंद्र राजपूत तथा इस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हेतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित पर्यवेक्षकों श्री राजेन्द्र भारती जी,श्री हामिद चौधरी जी,डॉ विजय त्रिपाठी तथा श्री मनप्यारे राजपूत जी की मुख्य उपस्थिति में जिला सागर के कार्यकर्ता आपसी संवाद हेतु एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जिला सागर में संगठन विस्तार की रूपरेखा हेतु अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सागर जिले में आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया तथा आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली तथा पंजाब में किये जा रहे जन हितैषी कार्यों कार्यों को जनता के बीच ले जाकर जमीनी स्तर पर उतारने का निर्णय लिया गया।

संगठन विस्तार हेतु प्रत्येक विधानसभा तथा ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच जाकर पार्टी की मज़बूत उपस्थिति दर्ज करवाने पर चर्चा हुई।..

आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से इंजी डीके सिंह,बाबूलाल अहिरवार जी,एस के खत्री जी,लक्ष्मीकांत राज,शैलेंद्र यादव,पुष्पेंद्र राजपूत,भगवान सिंह ठाकुर,संतोष चौधरी जी,अमर चौधरी जी,बबलू चौधरी,राम सिंह, आदि पदाधिकारी एव कार्यकर्ता शामिल रहे…

Leave a Comment

Read More