महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

सभी को सादर जय जिनेंद्र
????????????????????????
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा, क्षेत्र क्रमांक 10
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस बार नेहा नगर की वीरांगनाओं ने स्वतंत्रता दिवस निर्माण जंक्शन पर मजदूरों के बीच में मनाया।
लगभग सभी वीरांगनाओं के व्रत उपवास होने के बावजूद भी सभी बहनें ध्वजारोहण करने के लिए निर्माण जंक्शन पर एकत्रित हुईं। ध्वजारोहण हमारे आदरणीय दीपचंद जैन जी (पूर्व पाठशाला अध्यक्ष)के द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के तुरंत बाद शाखा की वीरांगनाओं द्वारा राष्ट्रगीत गया गया।
तत्पश्चात संरक्षिका वीरांगना किरण जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि क्या हम सही मायने में स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं जहां हम देश में समानता की बात करते हैं वही हमारी बेटियों के साथ हर जगह दुराचार हो रहा है महिला पुरुष सभी को सरकार समानता का अधिकार देती है पर हम महिलाएं कहां समान है।
तत्पश्चात सभी मजदूरो एवं आगंतुकों में स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
हमारे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी,संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन सचिव वीरांगना शालिनी जैन कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना स्मिता जैन मनीष भाई जी, वीरांगना रूचि सेठ, वीरांगना नीता बड़कुल, वीरांगना मनीषा चंदेरिया, वीरांगना रजनी जैन, वीरांगना रागिनी जैन,वीरांगना स्मिता जैन, आदि शामिल रही

Leave a Comment

Read More