
नोनागिर बरोदिया में परिवार के रिश्ते निभाने जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
दुख का रक्षाबंधन पीड़ित परिवार के साथ मनाएगे
सागर /भोपाल, 18 अगस्त । नोनागिर बरोदिया में अनुसूचित जाति परिवार में विगत वर्ष हुई घटना के बाद राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार उस परिवार से जुड़े रहे है.उन्होंने इस परिवार से राखी डोरी का संबंध बनाया था और लगातार सपर्क में रहे हैं.
इस वर्ष इस परिवार की बेटी एवं दिग्विजय सिंह की मुँह बोली बहन भी मृत्यु का शिकार हो गई थी.. उसकी मृत्यु के बाद का यह पहला त्यौहार है।
दिग्विजय सिंह त्यौहार में पीड़ित परिवार के दुख के त्यौहार में साथ मनाने के लिए ठीक रक्षाबंधन के दिन नोनागिर बरोदिया पहुंचेंगे.
जिला शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य माननीय दिग्विजय सिंह दिनांक 19 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 1 नोनागिर बरोदिया पहुंचेंगे और रघुवीर अहिरवार के परिवार में 1 घंटे रुक कर वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण शहर राजकुमार पचौरी, ग्रामीण डाँ आनंद अहिरवार सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।











