राजीव गांधी संचार क्रांति के अग्रदूत थे- राजकुमार पचौरी                         राजीव गांधी निडर एवं साहसी व्यक्ति थे -आशीष ज्योतिषी

राजीव गांधी संचार क्रांति के अग्रदूत थे- राजकुमार पचौरी

राजीव जी निडर एवं साहसी व्यक्ति थे -आशीष ज्योतिषी

सागर 20 अगस्त। राजीव गांधी की जन्म जयंती सद्भावना दिवस के रूप में जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जिसमे राजीव जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि राजीव गाँधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को उतरोत्तर उन्नति प्रदान की। उनके कार्यकाल में संचार क्रांति का तीव्र विकास हुआ। वे संचार क्रांति के अग्रदूत थे।
जिला कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि राजीव जी निडर एवं साहसी व्यक्ति थे, उनके अंदर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता थी। उन्होंने देश के अठारह वर्ष के युवाओं को वयस्क मताधिकार दिया। उन्होंने पंचायती व्यवस्था को मजबूत किया। सत्ता में अंतिम व्यक्ति की भागेदारी सुनिश्चित की।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे ने कहा कि राजीव जी ने युवाओं को सत्ता में भागीदारी दिलाई।
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि राजीव गाँधी के कार्यकाल में सेवादल को मजबूती मिली।
प्रदीप पाण्डेय राजीव जी सच्चे भारतीय सपूत थे, जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया।
प्रवक्ता अवधेश तोमर, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,शैलेन्द्र तोमर, स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष साजिद राईन,कमलेश तिवारी,नारायण प्रसाद कोरी,वीरू चौधरी, कुंजी लड़िया, बाबू मछन्दर आदि ने राजीव गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Read More