परिवहन विभाग बना सूरदास भारतभारी नगर पंचायत और बढ़नी चाफा में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही गाड़िया

परिवहन विभाग बना सूरदास भारतभारी नगर पंचायत और बढ़नी चाफा में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही गाड़िया

जनपद -सिद्धार्थनगर यूपी

रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

एंकर- भारत सरकार के नियम कानून सिर्फ गरीब जनता के लिए हैं सरकारी विभाग इन कानूनों को नही मानता अगर मानता होता तो बरसों से बगैर नंबर प्लेट की गाडियां रोड की शोभा नही बनती । सिद्धार्थ नगर की दो नगर पंचायतें सलून से अपने यहां कचरा ढो रही गाड़ियों का या तो रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता या फिर लोगों को कुचलकर मारकर भागने के लिए गाड़ियों पर नंबर प्लेट नही लगवाता,जिस से दुर्घटना होने पर बचा जा सके सरकार हो रहे रोड हादसों को लेकर जहां सख्त कानून बना रही है वहीं सिद्धार्थ नगर का परिवहन विभाग इसे पालन कराने में नाकामियाब है कारण जिम्मेदार अपने A.C रूम से बाहर नहीं निकलते अगर निकलते तो भारतभारी नगर पंचायत और बढ़नी चाफा में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही गाड़ियों पर नजर जरूर पड़ती। भारत भारी नगर पंचायत की किसी भी गाड़ी यहां तक लाइट ठीक करने वाली गाड़ी,ट्रैक्टर,और कचरा ढोने वाली गाड़ी बगैर नंबर प्लेट दौड़ रही हैं। और arto सूरदास बनकर बैठा है शायद अभयदान देने के पीछे कोई लाभ हो।वरना जहां बगैर हेलमेट निकलने पर चालान होता हो वहां पर इतनी गाड़ियों का बचना संदेह पैदा कर रहा है।

Leave a Comment

Read More