माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर स्कूल के दो शिक्षकों के बीच हुआ विवाद कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर

1. शिक्षा के मंदिर में जमकर चले लात-घूँसे …

2. माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर स्कूल के दो शिक्षकों के बीच हुआ विवाद…कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर…

3. अटेंडेंस रजिस्टर को लेकर प्राचार्य और शिक्षक के बीच हुई मारपीट…

एंकर :- मध्यप्रदेश के पन्ना में शिक्षा का मंदिर आज अखाड़ा बन गया, जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर पन्ना से सतना रोड एन एच – 39 पर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में स्कूल के दो शिक्षकों के बीच स्कूल समय पर जमकर लात घूँसे चले…जिससे छात्र-छात्राओं में अचानक भय का माहौल बन गया। इस घटना से शिक्षा का मंदिर कलंकित हुआ है। यह विवाद और मारपीट स्कूल में अटेंडेंस रजिस्टर को लेकर प्राचार्य और शिक्षक के बीच हुआ है। अब दोनों पक्षों ने देवेंद्रनगर थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है…

बीओ :- 1 बतादें कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवेंद्रनगर में “अटेंडेंस रजिस्टर” को लेकर प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार रैकवार और शिक्षक सीता शरण पटेल के बीच गंभीर झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि प्राचार्य और शिक्षक सीता शरण पटेल दोनों लिपटकर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच शिक्षक ने वहीं टेबल पर रखा टिफिन प्राचार्य के सिर में मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। वही मौके पर उपस्थित स्टाफ ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया,
इस झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिससे कमरे में रखा साइंस का सामान, टैबलेट और कंप्यूटर इत्यादि गिर गए, और कमरे में रखा समान बिखर गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों को चोटें आईं हैँ, जिसमें प्रभारी प्राचार्य को कुछ ज्यादा ही चोटें आई है।

बाईट :- 1 राजेश कुमार रैकवार (प्रभारी प्राचार्य)

बीओ :- 2 इस घटना से स्कूल में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। बच्चों और स्कूल स्टाफ में भी दहशत का माहौल व्याप्त है। इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों ने देवेंद्रनगर थाने में आवेदन दिया है। प्रभारी प्राचार्य के अनुसार, शिक्षक को लापरवाही के लिए नोटिस दिया गया था, जिसके चलते वह नाराज थे, और इसी बात को लेकर हमला किया। वहीं शिक्षक पटेल का आरोप है कि प्राचार्य हमेशा उन्हें व्यक्तिगत रूप से परेशान करते आए हैं। इस झगड़े को अलग करने में स्कूल के एक कर्मचारी ने समझदारी दिखाई, और उन्हें अलग किया, मामला पुलिस थाना पहुंच चुका है, और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। वही शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की निंदनीय घटना को लेकर नगरवासियों एवं बच्चों के अभिभावकों में गहरी चिंता जताई जा रही है…

बाइट :- 2 राम हर्ष सोनकर (थाना प्रभारी देवेंद्रनगर)

अरमान खान ब्यूरो रिपोर्ट पन्ना…

Leave a Comment

Read More