
लोकेशन जबलपुर मध्य प्रदेश संवाददाता वीरेंद्र सिंह
मोबाइल नंबर 7772983743
हैडलाइन = महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण के रजत वर्ष का भव्य आयोजन हुआ सम्पन्न
एंकर = जबलपुर मे हाॅकी के जादूगर स्व श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के द्वारा महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण 2024 का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में मानस अवन, जबलपुर में भव्यता पूर्वक किया गया। इस आयोजन में बाॅडी बिल्डिंग के दो बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले भारतीय सेना के जांबाज खिलाड़ी अनुज कुमार, भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के नायक, पदमश्री व द्रोणाचार्य अवार्डी अजीत पाल सिंग की उपस्थिति में महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाकौशल क्षेत्र के 14 जिलों के सर्वोत्कृष्ट चयनित खिलाड़ियों को महापौर कप महाकौशल खेल रत्न से अलंकृत किया गया जिसमें जबलपुर शहर वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव को महाकौशल क्रीड़ा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया आपके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर संस्कारधानी जबलपुर को गौरवान्वित किया है । अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के सम्मानित होने पर श्री यादव के शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
बाइट : एडवोकेट अध्यक्ष अशोक गुप्ता महाकौशल क्रीड़ा परिषद्
राजकुमार यादव मार्शल आर्ट प्रशिक्षक
गुड्डू नवीं उपाध्यक्ष मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी











