सानौधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को दोबारा भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सानौधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को दोबारा भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर। सानौधा पुलिस ने एक नाबालिग को दोबारा भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी ने पुराने प्रकरण में सजा से बचने के लिए नाबालिग को दोबारा भगा ले जाने की कोशिश की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम रजक पिता स्व भगवानदास रजक ने पिछले साल नाबालिग को भगा ले जाने के बाद पुराने प्रकरण में सजा से बचने के लिए दोबारा नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर भोपाल में मंदिर में शादी कर ली और इंदौर में अपने साथ रखे रहा, जहां पर उसने नाबालिग के साथ कई बार जबरन बुरा काम किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सानौधा पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश शाहवाल ने बताया कि पुलिस नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सख्त है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Read More