
चकराघाट के पास श्री विट्ठल रुक्मणि मंदिर के सामने घाट पर शाम 7 बजे होगी भव्य जल गंगा आरती
सागर, 1 सितंबर 2024: लाखा बंजारा झील सागर की ऐतिहासिक विरासत होने के साथ-साथ धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रही है। इसके किनारे सदियों पुराने मंदिर विद्यमान हैं। इन मंदिरों के सामने घाट पर प्रति सोमवार को भव्य जल गंगा आरती का आयोजन प्रारम्भ होने से नागरिकों की झील के प्रति आस्था और बढ़ रही है। इस सोमवार विट्ठल मंदिर के सामने घाट पर पूरी भव्यता के साथ आरती की तैयारियां करें यह निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने जल गंगा आरती की तैयारियों की जानकारी लेते हुये अधिकारीयों को दिये।
उन्होंने कहा की झील के किनारे सब ओर सुरम्य सोहाद्रपूर्ण शांतिमय वातावरण विकसित करना शासन प्रशासन के साथ नागरिकों की सयुक्त जिम्मेदारी है। ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ ही अन्य शहरों से आने वाले पर्यटक भी सहजता से स्वस्थ वातावरण में झील के नजारों, यहाँ के मंदिरों एवं अन्य सुविधाओं आदि का आंनद ले सकें।
लाखा बंजारा झील किनारे स्थित श्री विट्ठल रुक्मणि जी के ऐतिहासिक मंदिर के सामने घाट पर जल गंगा आरती का भव्य आयोजन सोमवार को शाम 7 बजे से किया जा रहा है।











