ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक 3 का एक दिवसीय धरना भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हैँ आम जनता बेहाल हैँ-आशीष ज्योतिषी

ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक 3 का एक दिवसीय धरना

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हैँ। आम जनता बेहाल हैँ-आशीष ज्योतिषी

बढ़ती महगाई से लोगो का जीना भी मुश्किल हो गया हैँ-मुन्ना चौबे

सागर /6सितंबर। आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 के तत्वाधान में बढ़ती हुई महगाई, बेरोजगारी,बिजली दरो में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर मछरयाई में विशाल धरना का आयोजन किया गया।
धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर हैँ। आम जनता बेहाल हैँ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे ने कहा कि इस भाजपा सरकार में बढ़ती महगाई से लोगो का जीना भी मुश्किल हो गया हैँ।
जितेंद्र रोहण ने कहा कि आज किसानी करना इस महगाई के दोर में कठिन हो गया हैँ। खाद, बीज ओर बिजली की डरे सुरसा के मुँह जैसी बढ़ रहीं हैँ।
शरद पुरोहित एवं किरण लता सोनी भी धरना को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन , राकेश राय, प्रदीप पप्पू गुप्ता, अवधेश तोमर शैलेन्द्र तोमर, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, चमन अंसारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी,समीर खान,दीनदयाल तिवारी किरण लता सोनी, रेखा सोनी, गोपाल प्रजापति, जगदीश साहू,नईम खान नौसाद अंसारी,बिल्ली रजक, नरेश संकत,कुंजी लड़िया,राकेश अहिरवार राहुल प्रजापति राजेंद्र अहिरवारशैलेश अकेला आदि उपस्थित थी।
ब्लॉक अध्यक्ष योगराज कोरी ने प्रशासन के नाम प्रेषित ज्ञापन का वाचन किया। ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक को सौपा गया।
धरना का संचालन प्रदीप पाण्डेय ने तथा सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Read More