हम सब परिवार की तरह रहे अपने समाज तथा देश का विकास करें: गोविंद सिंह राजपूत


राहतगढ़ में लव कुश जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

हम सब परिवार की तरह रहे , अपने समाज तथा देश का विकास करें: गोविंद सिंह राजपूत

शिक्षा से ही हर समाज आगे बढ़ेगा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाए :गोविंद सिंह राजपूत

सागर दिनांक 8 सितंबर 2024:राहतगढ़ में आयोजित लवकुश जयंती महोत्सव में शामिल हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  राजपूत ने कहा कि कुशवाहा समाज एक शिक्षक समाज है इस समाज के लोग देश में प्रदेश में बड़ी-बड़ी पोस्टों पर तथा बड़े-बड़े पदों पर आसीन है कुशवाहा समाज समृद्ध और संपन्न समाज है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में कुशवाहा समाज के लिए 50 लाख की लागत से भवन बनाया जा रहा है जहां समाज के लोग अपने सभी कार्यक्रम संपन्न कर सकते हैं गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने तथा उसका विकास करने के लिए शिक्षा जरूरी है इसलिए अपने बच्चों को अच्छे से अच्छी शिक्षा प्रदान करें ताकि हमारा समाज और आगे बढ़े। मंत्री  राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुशवाहा समाज के लिए अनेकों योजनाएं चलाईं भाजपा में कई बड़े पदों पर कुशवाहा समाज के लोग हैं हमारी सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े कुशवाहा समाज की बेटी हैं भाजपा ने हमेशा कुशवाहा समाज के लिए कार्य किया है और कुशवाहा समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है हम सब परिवार की तरह मिलजुल कर रहे और अपने समाज ,क्षेत्र व देश के विकास में सहयोग करें। गोविंद सिंह राजपूत मंत्री ने कहा कि राहतगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है चाहे राहतगढ़ वॉटरफॉल हो या सी एम् राईज स्कूल क्षेत्र के लिए दिए हैं । उन्होंने कुशवाहा समाज के मंदिर के गुंबद निर्माण हेतु ढाई लाख रुपए की राशि, भजन मंडली के लिए ₹5000 की राशि एवं कार्यों के लिए दो ₹2000 की राशि की सामग्री प्रदान किए जाने की घोषणा की । प्रातः 11:00 से लव कुश भगवान की शोभायात्रा लव कुश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मंगल भवन में पहुंची जहां कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सम्मान किया गया।।इस अवसर पर
जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल संरक्षक मोहन कुशवाहा , जिला पंचायत सदस्य उषा/प्रमोद पटेल, दिलीप पटेल कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, सोहन कुशवाहा, दरियाव पटेल,ओमकार कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल सरपंच, जनपद सदस्य श्रीमती मुला पटेल ,सरपंच श्रीमती रेखा पटेल, चंदन पटेल, प्यारेलाल पटेल, अरविंद कुशवाहा, लकी पटेल, राजू लंबरदार, ज्ञान सिंह पटेल आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More