
दिनाँक: 13-01-2025
सागर के थाना रहली क्षेत्र में रात्रि के समय 32 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने महिला को अस्पताल पहुँचाया
सागर के थाना रहली क्षेत्र के जुना गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 13-01-2025 को रात्रि 12:28 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक शिवम पटेरिया पायलेट राम नरेश तिवारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से 32 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला के पति ने डायल 112/100 पर कॉल कर मदद मांगी थी।
डायल-112/100 स्टाफ महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए रास्ते में चिकित्सा वाहन के मिल जाने से महिला को चिकित्सा वाहन द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया । डायल -112/100 जवानों की तत्परता से पीड़ित महिला को समय पर उपचार मिला।











