
वल्लभनगर वार्ड पार्षद पति ने पत्रकार को गाली गलौज कर हरिजन एक्ट में फंसने की धमकी दी
मोती नगर थाना में पत्रकारों ने ज्ञापन सौपा
सागर। सागर में एक दैनिक समाचार के पत्रकार को जनहित से जुड़े मुद्दे पर वार्डवासियो को होने वाली समस्या पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि का ध्यान केंद्रित कराते हुए फोन पर बात करना पार्षद प्रतिनिधि को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने पत्रकार को अपनी दंबगता दिखाई। पहले तो फोन पर डरा धमकाकर अप शब्दों का प्रयोग किया और फिर उसके घर पहुँचकर भी डराया धमकाया और अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तक की धमकी दी डाली। जहाँ पूरे मामले मे पीडित पत्रकार साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों में खासा रोष देखा जा रहा है और उन्होंने मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंप पीडित पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा पार्षद प्रतिनिधि और पार्षद के पति नरेश धानक के खिलाफ करवाई की मांग उठाई है । और स्पष्ट चेतावनी दी। मामले मे पुलिस प्रशासन उचित करवाई नहीं करता है तो पत्रकार संघ के बैनर तलै आगे की आंदोलन स्वरुप लडाई लड़ी जाऎगी। पत्रकारो के साथ आए दिन इस तरह की घटना सामने आ रही।
इसको लेकर भी पत्रकारो में रोष देखा जा रहा। जहाँ जनहित के मुद्दों पर जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नुमायदो को आईना दिखाना अब सबसे बड़ा अपराध साबित हो रहा है। पीडित पत्रकार राजेश पाराशर की माने तो उन्होंने तो एक समस्या जिससे लोगो को असुविधा हो रही है उस पर नरेश धानक जो की पार्षद प्रतिनिधि है जिनकी पत्नी वर्तमान में भाजपा से पार्षद है उन तक अपनी बात पहुँचाकर उसका समाधान हो, कोशिश की थी। जिस पर वह भड़क गये ओर उलटा सीधा सुना उन्हें गाली गलौच कर अपमानित किया। साथ ही जातिगत भेदभाव के झूठे मामले मे फंसा देने की धमकी भी दी है। जिसकी कॉल रिकार्डिंग भी है। जहां उनके द्वारा धमकी दी गई कि आपके साथ कोई भी अप्रिय घटना की जा सकती है। पत्रकार के परिवार के लोग भी दहशत में है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराते हुए उचित करवाई हो मांग रख न्याय मांग की है।











