
नपा मकरोनिया में अतिक्रमण उपरांत लोकहित में आवश्यक निर्माण कार्य संपादित कराने विधायक लारिया ने एसडीएम और सीएमओ को लिखा पत्र
22.01.2025
मंगलवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया में अतिक्रमण उपरांत लोकहित में आवश्यक निर्माण कार्य संपादित कराने एसडीएम सागर और सीएमओ मकरोनिया को पत्र लिखा।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि मकरोनिया के सुगम यातायात व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए नपा मकरोनिया में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रशासनिक कार्यवाही के फलस्वरुप मुख्य मार्गों पर बने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाए गए हैं।
इसी क्रम में नपा मकरोनिया अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई मार्केट अतिक्रमण मुक्त हुआ है। यहां अतिक्रमण मुक्त जगह पर ढाई-ढाई मीटर सीसी रोड निर्माण कर और रेलिंग कार्य संपादित कराया जाना चाहिए जिससे वह जगह अतिक्रमण मुक्त रहे और पुनः अतिक्रमण न हो सके। वहां पर एकसी बौछारी का कार्य भी संपादित कराया जाना चाहिए।
नपा मकरोनिया के विभिन्न मुख्य मार्गों एवं स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त जगह में दो-दो मीटर चौड़ीकरण कार्य कराकर विभिन्न हॉकर जोन निर्माण कार्यकराया जाए जिससे ठेला, गुमठी, रेहड़ी और चाट वालों के सुगम व्यापार और व्यवस्थितीकरण के लिए पृथक-पृथक हॉकर्स जोन एलॉट किये जा सकें।*
मकरोनिया में जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां का मलबा हटाकर संपूर्ण सफाई कार्य कराकर उसकी वैल प्लानिंग कर पार्किंग अथवा रोड चौड़ीकरण की व्यवस्था की जाए।
मकरोनिया में सौंदर्यीकरण की दृष्टि से प्लांटेशन, रेलिंग, राष्ट्रीय ध्वज,पुरानी मीट मार्केट पर पेवर ब्लॉक कराकर चौपाटी डेव्लप कार्य कराया जाए जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों का सुगम व्यापार संचालित हो सके।











