
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान: परियोजना देवरी में 22 जनवरी से 8 मार्च तक चलेगा जागरूकता अभियान
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत परियोजना देवरी महिला एवं बाल विकास अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 जनवरी से लेकर 8 मार्च तक बालिकाओं को जागरूक करने हेतु कैलेंडर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 22 जनवरी को रैली का आयोजन विभिन्न स्तर से किया जाकर अभियान का शुभारंभ किया गया
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में सभी आंगनबाड़ी केदो पर मनाया गया जिसमें सम्मिलित समस्त किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, साइबर अपराधों से सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण विषय के संबंध में जागरूक किया गया
कन्या विद्यालयों में महिला बाल विकास द्वारा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें किशोरी बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जेंडर समानता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रंगोली बनाई गई किशोरी बालिकाओं ,जन समुदाय को जागरूक करने हेतु परियोजना कार्यालय महिला बाल विकास से वृहत रैली का आयोजन किया गया जिसमें लिंगानुपात को कम करने संबंधी नारे लगाए गए विभिन्न स्कूलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है
गतिविधि आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं पर्यवेक्षक गण श्रीमती ज्योति जैन कुमारी बगला नायक, ज्योति चोरसिया, स्वरस्वती पटेल ,मीना गौतम ,गंगोत्री इनवाती, बबीता अहिरवार सम्मिलित रहे ।











