सागर शहर हमारा मंदिर है इसे साफ-स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता हो : निगमायुक्त

सागर शहर हमारा मंदिर है इसे साफ-स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता हो : निगमायुक्त

नगर निगम द्वारा बुंदेली और तिब्बती संस्कृति को एककर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 हेतु नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता लाने की अभिनव पहल

सागर दिनांक 24 जनवरी 2025

बुंदेली और तिब्बती संस्कृति का आदान-प्रदान करते हुए सागर में स्वच्छता जागरूकता लाने के लिए तिब्बती शरणार्थी गर्म कपड़ा व्यापारी संघ की दुकानों के पास नगर निगम के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिब्बती शरणार्थी गर्म कपड़ा व्यापारी संघ के सदस्यों के साथ सागर के स्थानीय नागरिकों ने अपनी संस्कृति अपने परिधानों अपने व्यंजनों को एक दूसरे को प्रदान कर शहर का पहला संस्कृति आदान-प्रदान का अभिनव सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में साफ-स्वच्छ, सुंदर सागर की परिकल्पना को साकार करने के लिए नित नये नवाचार किये जा रहे हैं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सागर को अग्रणी बनाने के लिए सागर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। तिब्बती प्रतिनिधि ने “खाता” सफ़ेद कपड़ा पहना कर निगमायुक्त  राजकुमार खत्री का स्वागत तिब्बती संस्कृति से किया और निगमायुक्त ने भी नेपाली वरिष्ठ महिला प्रतिनिधि नीमा डोलमा,  नोरजी का तुलसी का पौधा भेटकर स्वागत किया। बुंदेली रितिरिवाजों को लोकगीत में पिरोकर सुंदर प्रस्तुति दी गई। बधाई नृत्य, तिब्बती नृत्य ने शमा बांधा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिक उत्साहित हुए, सागर को स्वच्छ बनाना है भारत तिब्बत एकता अमर रहे के नारों से सारा वातावरण गूंज गया। सागर शहर के लोग तिब्बती संस्कृति को समझे और हमारी बुंदेली संस्कृति को तिब्बती लोग समझे इस उद्देश्य को लेकर यह कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा की तिब्बती शरणार्थी हमारे अपने परिवार जन हैं हम सभी तिब्बती भाई बहनों का स्वगात करते हैं। बुंदेली परिधान में तिब्बती और तिब्बती परिधान में बुंदेली लोगों की यहां उपस्थिति एक संस्कृति के आदान-प्रदान को एकता को प्रदर्शित कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक दूसरे से जोड़ना है ताकि सभी मिलकर स्वच्छता अपनाएं और सागर को स्वच्छता में हम नंबर वन बना सकें। नुक्कड़ नाटक के द्वारा बहुत अच्छे से बताया गया की रेड स्पॉट, यलो स्पॉट और ब्लैक स्पॉट को हमें समाप्त करना है। सीएंडडी वेस्ट मलवा को सड़कों प्लाटों पर न फेकें।हमें सफाई मित्रों का सहयोग करना है। खुले में टॉयलेट नहीं करना है। कचरा खुले में न फेकें घरों दुकानों के कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखकर कचरा कलेक्शन वाहनों में दें। जैसे हम अपने मंदिरों के आसपास सफाई रखते हैं उसे खुसबू से महकाते हैं वैसे ही शहर हमारा मंदिर होता है उसके कोने कोने को साफ स्वच्छ रखना और स्वच्छता की खुशबु महकाना हमारी जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर अपने सागर को स्वच्छ बनाएंगे।

एक वरिष्ठ तिब्बती सदस्य ने बताया मैं पिछले 25 वर्षों से सागर में गर्म कपड़ो की दुकाने लगा रहा हूँ। सागर हर प्रकार से रहने योग्य बेहतर शहर है यहां का वातावरण और रहवासी दोनों बहुत अच्छे है। सागर जब स्मार्ट सिटीज मिशन में शामिल हुआ तब हम सब की खुशियाँ देखने लायक थी हमने उत्सव भी मनाया था आज सागर बहुत खूबसूरत हो चुका है साफ-स्वच्छ और सुंदर बनता जा रहा है।

Leave a Comment

Read More