जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर ने पारम्परिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया

जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर ने पारम्परिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया

मुख्य समारोह में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहन किया गया

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ जनों का अभिनन्दन किया

कांग्रेस के नेतृत्व में देश के गणतंत्र की स्थापना हुई -राजकुमार पचौरी

फासिस्ट वादी ताकतें इस गणतंत्र की ताकत अनेकता में एकता को समाप्त करना चाहती हैँ-पचौरी

सागर /26 जनवरी। जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा परंपरा अनुसार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये गए। मुख्य समारोह परंपरा गत कांग्रेस कार्यालय गौर मूर्ति के सामने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी द्वारा ध्वजारोहन किया गया । इस अवसर पर पचौरी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश को स्वतंत्रता मिली एवं रियासतों का एकीकरण कर महान गणतंत्र की स्थापना की गई। जो अपने गौरव के साथ आगे बड़ा हैँ, कुछ फासिस्ट वादी ताकतें इस गणतंत्र की मुख्य ताकत अनेकता में एकता को समाप्त करना चाहती हैँ, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सन्देश का वाचन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया। संचालन सेवादल के प्रशिक्षक द्वारका चौधरी ने किया।
जिला शहर कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वज़ारोहन किया किया
जय स्तम्भ,कटरा बाजार में जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी एवं पार्षद सुलेखा राकेश राय ने झंडा फहराया एवं समस्त कांग्रेस जनों ने देश के स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया।
श्रीराम चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 के अध्यक्ष योगराज कोरी ने झंडा वादन किया।
गाँधी मंदिर, मछरयाई में जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने ध्वज़ारोहन किया।
झडा चौक काकागंज में डाँ किरण लता सोनी ने झंडा फहराया।
अमर शहीद साबूलाल समाधि पर एवं रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
अमर शहीद मधुकर शाह समाधि पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष क्रमांक 1 के अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा एवं पार्षद ऋचा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
उक्त कार्यक्रमों में पं शुकदेव प्रसाद तिवारी, पं संतोष पाण्डेय ,के के सिलाकारी,डाँ चंद्रभान तिवारी,कैलाश सिंघई,जी एस छत्रसाल, आर एन यादव,प्रवक्ता अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर,प्रदीप पप्पू गुप्ता, रमाकांत यादव, जमना प्रसाद सोनी,रवि सोनी पंकज सिंघई,सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश जाटव,विजय साहू,पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,शिवशंकर गुड्डू यादव,के एल तिवारी,रमेश दुबे,प्रभात जैन,माधवी चौधरी,चक्रेश सिंघई,लीलाधर सूर्यवंशी, हीरालाल चौधरी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान,दीनदयाल तिवारी, रजिया खान, महेश अहिरवार,कल्लू पटेल, आनंद हेला, शाहरुख़ खान, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,रेखा सोनी,अभिलाष जैन,शिवरानी कोरी, बंटी कोरी, नितिन पचौरी, अंकुर यादव, लल्ला यादव,बाबू मछन्दर,गोपाल प्रजापति, वीरू चौधरी, गंगा राम अहिरवार, मानसिंह चौधरी, सुनील ठाकुर आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More