
*ग्राम चितौरा में हुआ तीन पंचायतों का आनंद उत्सव *
ग्राम पंचायत चितौरा, बेरखेरी गुरु, जसराज तीन पंचायतों का शासन के निर्देशानुसार आनंद उत्सव का आयोजन किया गया।
आनंद उत्सव मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय वर्मा मुख्य अतिथि, श्री विवेक तिवारी एडीओ जनपद पंचायत सागर (आनंद उत्सव क्लस्टर प्रभारी) एवं प्राचार्य चितौरा श्री आर के गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त कार्यक्रम आनंदमय संपन्न हुए।
राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच ‘आनंद उत्सव-2025’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आनंद विभाग के निर्देशानुसार तीनों पंचायतों के ग्राम वासियों, स्कूली छात्रों, शिक्षको की सहभागिता ने इस आनंद उत्सव को परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता , आनंद और उल्लास का अनूठा उदाहरण बना दिया।
आनंद उत्सव में सभी की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए आनंदम सहयोगी एवं खेल प्रभारी श्री मती कृष्णा साहू शिक्षक के निर्देशन में विभिन्न खेल और लोक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। स्थानीय स्तर के खेल जैसे बोरा रेस, कुर्सी दौड़, 100,200,500 मीटर दौड़, गुब्बारा दौड़, रस्साकसी, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम आनंद उत्सव स्थल पर आनंद मय रूप से कराए गये।
महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों , छात्र–छात्राओं को भागीदारी एवं प्रोत्साहन के लिए प्रमाण पत्र के साथ विशेष पुरस्कार भी दिए गए कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी रही।
इस कार्यक्रम में कलस्टर प्रभारी, तीनों ग्राम के सरपंच ममता संदीप चढ़ार चितौरा, भरत गुरु बरखेरी गुरु,भूरीबाई कोरकू जसराज,सचिव प्रीतम अहिरवार चितौरा, माधव से राजपूत बेरखेरी गुरु, सत्यनारायण मिश्रा जसराज, सहायक सचिव चितौरा अश्वनी तिवारी, राहुल पाराशर बरखेड़ी गुरु, महेंद्र लोधी जसराज एवं शिक्षक – विकास सैनी बरखेरी, संजय तिवारी एवं अमित गर्ग जसराज, चितौरा से हेमवती चढ़ार, स्वाति जैन, कल्पना सैनी, बैजन्ती असाटी, संदीप सेन, नितिन, कविता सेन, राखी शर्मा, पूजा मिश्रा, तेजबल राजपूत, तीनों ग्राम के विद्यालयों के छात्र, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।











