जैसीनगर में आनंद उत्सव, परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

ऐसे कार्यक्रम हम सभी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं : आकाश सिंह राजपूत

जैसीनगर में आनंद उत्सव, परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सागर। 28 जनवरी 2025. राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग के निर्देश पर जनपद पंचायत जैसीनगर द्वारा आनंद उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और आनंद की अनुभूति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

आनंद उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल लोगों को आपस में जोड़ते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल बहनों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों की सराहना की।

खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
आनंद उत्सव में परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति देखने को मिली। कबड्डी, खो-खो और चम्मच रेस जैसे खेलों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इनमें क्षेत्र की बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के दौरान दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था। कबड्डी और खो-खो के मुकाबले विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने। खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, चम्मच रेस जैसे मनोरंजक खेलों ने बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हम सभी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में सामूहिकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान रामबाबू जी, बृजेंद्र सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, हरनाम सिंह ठाकुर, जयदीप चौबे, लखन सिंह, निरंजन सिंह राजपूत, आशुतोष तिवारी, छोटू विश्वकर्मा, शुभम राजपूत, विक्की जोशी, सनिल सिंह ठाकुर, गोपाल प्रजापति, दीपक घोषी, अजीत विश्वकर्मा, हर्ष ठाकुर, साहिल नामदेव, विनोद साहू, अमन गौतम, श्री राम सोनी, गौरव दुबे, गजभान सिंह राजपूत, शरद साहू, भानु पटेल,भूरे प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More