
कजलीवन मैदान में वीर बाल दिवस टेनिस वॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एल.के.स्टार टीम ने बुंदेली टाइगर्स टीम को हराकर विजेता का खिताब पाया
(विधायक लारिया ने फायनल प्रतियोगिता में किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन )
सागर : सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी के दो छोटे साहेबजादों जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी की याद में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुऐ सिख समाज द्वारा कजलीवन मैदान, सदर में वीर बाल दिवस टेनिस वॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
बुधवार को इस टूर्नामेंट के फायनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
वीर बाल दिवस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में एल.के.स्टार वर्सेस बुंदेली टाइगर्स के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। बुंदेली टाइगर्स ओपनर शिवा पांडे ने 42 गेंद में 6 चौके 11 गगन भेदी छक्के लगाकर 102 रनों की पारी खेली जबाव में एल.के.स्टार ने 2 गेंदे शेष रहते 6 विकेट खोकर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया।
इस अवसर पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया ने कहा कि सिख समाज अब समाजसेवा के साथ साथ खेलों के बढ़ावा देने की ओर अग्रसर हुआ है। सिख समाज और आयोजक कमेटी नोनू सरदार व साथियों ने उच्च स्तरीय व्यवस्था के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का बहुत बढ़िया आयोजन किया है। 2022 से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीर बाल दिवस मनाने का संकल्प लिया था। परम श्रद्धेय गुरु गोविंद सिंह के वीर बहादुर बालकों की स्मृति में इस आयोजन के लिए आयोजक कमेटी और सभी सिख समाज बधाई के पात्र हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सागर डिवीजन के अध्यक्ष होने के नाते मैं भी चाहता हूं कि सागर से ऐसी प्रतिभाएं निकले जो कल को आईपीएल में खेले,भारत की टीम में खेले और सागर का नाम रोशन करें। उसके लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करना बहुत आवश्यक है।
मैन ऑफ द मैच शिवा पांडे रहे। जिन्हें पुरस्कार के रूप में ओटीजी दिया गया। टूर्नामेंट बेस्ट बल्लेबाज भी शिवा पांडे ही रहे, जिसके पुरस्कार में उन्हें एलईडी टीवी दिया गया। बेस्ट बॉलर सलमान पठान, टीकमगढ़ रहे उन्हें पुरस्कार में एलईडी टीवी, देव कुमार तिवारी के द्वारा प्रदान की गई। वहीं मैन ऑफ द सीरीज टूनामेंट का खिताब नितिन रजक,बीना ने जीता, जिन्हें पुरस्कार में टीवीएस सुजुकी एक्सेस स्कूटर नोनू सरदार के द्वारा प्रदान की गई।
उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान 1 लाख 1 हजार की राशि रविंद्र सिंह पसरीजा के द्वारा प्रदान की गई। विजेता टीम को शील्ड एवं 1 लाख 51 हजार की राशि नोनू सरदार भैंसा के द्वारा दी गई। मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया विधायक नरयावली एवं पंकज दीक्षित समाज सेवी उमेश सराफ ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक नोनू सरदार,रोसू सरदार,तरु भाटिया,विशाल तोमर,साक्षी पांडे,प्रमोद ठाकुर, अनवर खान व राजस्थान से आए जानू खान कमेंटेटर आरोन,राजीव रघुवंशी कुलप्रीत सिंह, सनी भैया, आलोक केशरवानी सहित बड़ी संख्या में आयोजक कमेटी के सदस्य शामिल रहे।











