
सागर के थाना भानगढ़ क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया
सागर के थाना भानगढ़ क्षेत्र में मुड़िया देहरा गांव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 29-01-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भानगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक बृजकिशोर पायलेट अमित विश्वकर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 एफ आर व्ही द्वारा पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीना पहुँचाया गया।











