
कथा व्यास पूज्य इंद्रेशजी महाराज ने किया मिनी वृंदावन बड़ा बाजार का भ्रमण, देवालयों मे किए दर्शन
सागर। कथा व्यास पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज शुक्रवार रात मुख्य यजमान शैलेंद्र कुमार जैन के साथ सागर भ्रमण पर निकले।
पूज्य श्री सागर सागर भ्रमण के दौरान मिनी वृंदावन के रूप में प्रसिद्ध बड़ा बाजार क्षेत्र में पहुँचे जंहा उन्होंने अतिप्राचीन श्री देव रामबाग मंदिर,श्री देव रसिक बिहारी मंदिर,श्री देव बिहारी जी सरकार मंदिर,श्री देव राधावल्लभ धाम,श्री देव द्वारिकाधीश मंदिर,नया मंदिर,श्री देव जुगल किशोर जी मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन कर पूजन किया,श्री देव घनेश्वर महादेव मंदिर एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर के दर्शन किए इस दौरान पूज्य श्री वृंदावन धाम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
जैसे ही श्रद्धालुओं को पूज्य श्री के आगमन का समाचार प्राप्त होता गया वैसे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूज्य श्री के दर्शनों को पहुंचे। लोग पूज्य श्री के प्रति जबरजस्त श्रद्धा के साथ उनकी एक झलक को व्याकुल रहे। पूज्य श्री ने सभी भक्तों को मंद मंद मुस्कान के साथ भरपूर आशिर्वाद दिया!
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया रामेश्वर नेमा श्रीकांत जैन श्याम नेमा यश अग्रवाल गोल्डी केसरवानी, प्रासुख जैन, नितिन सोनी अमित बैसाखिय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। श्रीकांत जैन
मीडिया प्रमुख आयोजन समिति











