मकरोनिया को विकसित नगर की श्रेणी में लाना मेरा ध्येय-विधायक प्रदीप लारिया

मकरोनिया को विकसित नगर की श्रेणी में लाना मेरा ध्येय-विधायक लारिया
(नपा मकरोनिया के वार्ड-4 में 64.90 लाख रू.के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन)
सागर/दिनांक 02.02.2025
आज रविवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 4,गंभीरिया में 64.90 लाख रू.की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने वार्ड क्र.-4 में रेलवे ब्रिज के पास, लक्ष्मी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 8.42 लाख रु. एवं आरसीसी नाली निर्माण (लागत12.46 लाख रु.), माधव पटेल वकील साहब के मकान के पास सीसी रोड निर्माण (लागत 13.05 लाख रु.) आरसीसी नाली निर्माण कार्य (लागत 10.96 लाख रू.) और ढांचा भवन मार्ग, मंदिर के समीप सीसी रोड निर्माण (लागत 20.01रू.) के निर्माण कार्यों का मंत्रोपचार के मध्य दीप-धूप प्रज्जवलित कर भूमिपूजन किया।
विधायक लारिया में भूमिपूजन अवसरों पर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास को नई उड़ान मिली है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सरकार शहरों की सूरत बदलने और बुनियादी ढांचा विकसित करने का पूरा प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी में नपा मकरोनिया में आवश्यकता के अनुरूप श्रंखलाबद्ध विकास कार्यों को संपादित किया जा रहा है। नागरिकों को किए गए वादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। मकरोनिया को विकसित नगर की श्रेणी में लाना मेरा ध्येय है।
समाज सबसे मिलकर बनता है। इस जुड़ाव को कायम रखने के लिए सबको मिलकर अपने नागरिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होगा। हर नागरिक विकास में अपना नागरिक कर्तव्य समझकर योगदान दे सकता है। मकरोनिया को विकसित और स्वच्छता की श्रेणी में लाना हम सबका प्रयास होना चाहिए। आज मूलभूत सुविधाओं से आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। विकसित मकरोनिया की दिशा में कदम बढ़ रहे है।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More