
क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष ने गौर परिवार द्वारा मृत्यु भोज नहीं करने के निर्णय की सराहना की *सागर।* क्षत्रिय महासभा सागर जिला के महामंत्री रविन्द्र सिंह गौर की धर्मपत्नी कुसम गौर के निधन उपरांत परिवार द्वारा मृत्यु भोज नहीं करने के निर्णय का क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने की सराहना की। उल्लेखनीय है कि कुसुम गौर का प्रयागराज महाकुंभ से वापसी के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में निधन हो गया था। क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा ने समाज के सभी सम्मानित परिवारों से आग्रह किया था कि समाज में मृत्यु भोज की प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए। इस निर्णय के अनुरूप महासभा के महामंत्री श्री रविन्द्र सिंह गौर ने अपनी धर्मपत्नी और सोमेंद्र गौर की मां कुसम गौर का मृत्यु भोज नहीं करते हुए 22 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। इस निर्णय का सम्मान करते हुए जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लखन सिंह
अध्यक्ष
क्षत्रिय महासभा सागर











