
50 वर्षों में जो विकास नहीं हुआ वह भूपेन्द्र भैया ने 11 साल में कियाः अविराज सिंह
भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को इतना बड़ा मंच मिलाः अविराज सिंह
यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची *बरोदियाकलां।* अगर खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहले ऐसा मंच मिला होता तो शायद आज हमारे क्षेत्र का कोई खिलाड़ी नेशनल टीम में खेल रहा होता। भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से आज क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को इतना बड़ा मंच मिला है। यह भूपेन्द्र भैया चाहते हैं कि क्षेत्र खेल के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े। यह बात शुक्रवार को स्टेडियम बरोदियाकलां में आयोजित भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कही। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने सांई क्रिकेट क्लब टैगोर वार्ड खुरई की प्रसंशा करते हुए कहा कि, आप जीते नहीं ये बात अलग है परंतु हर खिलाड़ी ने अंत तक हार नहीं मानी और निरंतर मैच जीतने के प्रयास किए। युवा नेता अविराज सिंह ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बांदरी की टीम लगातार तीसरी बार इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में पहुंच रही है इसके लिए भी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
बरोदियाकलां में 1 करोड़ लागत के नवीन बस स्टेण्ड का लोकार्पण किया युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने बरोदियाकलां मेन रोड पर बने नवीन बस स्टैंड बरोदियाकलां का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जितना विकास खुरई विधानसभा में 50 वर्षों में नहीं हुआ आपके भूपेन्द्र भैया ने 11 वर्षों में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया के विकास की सोच का यह परिणाम है कि बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया। जो बरोदियाकलां 2013 में गांव हुआ करता था वह आज शहर बन चुका है। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से नगर परिषद बनने के बाद गरीब परिवारों को मकान बनाने शासन की ओर से ढाई लाख रूपए की राशि मिली। उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए भी 50 लाख रूपए की योजना का कार्य प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने सड़कें, पार्क, स्ट्रीट लाईट, ऑडीटोरियम सहित क्षेत्र में किए गए करोड़ों के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
36 रन और 1 विकेट के साथ मैन ऑफ द मैच बने सौरभ तिवारी भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल मैच सांई क्रिकेट क्लब टैगोर वार्ड खुरई और यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी ने 137 रन बनाकर 138 रनों का लक्ष्य सांई क्रिकेट क्लब टैगोर वार्ड खुरई के सामने रखा।
जबावी पारी में सांई क्रिकेट क्लब खुरई 131 रन ही जुटा पाई और भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी की जीत हुई। मैन ऑफ द मैच रहे सौरभ तिवारी ने 36 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।
आज बांदरी स्टेडियम में होगा दूसरा सेमीफाइनल मैच भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 22 फरवरी को बांदरी के स्टेडियम में खेला जाएगा जो यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन और गोल्डन क्रिकेट क्लब बरोदियाकलां के बीच होगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनादेवी कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, बांदरी नगर परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, मालथौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, वीरेन्द्र सिंह बुंदेला दरी, रामकुमार सिंह बघेल, आरसी दुबे, दयाराम चौरसिया, कोमल यादव, बलराम ठाकुर, निरंजन सिंह, वीरेन्द्र सिंह पलेथनी, सुदीप दुबे रजवास, कैलाश सिंह घोषी, सीएमओ प्रभुशंकर खरे, गोलू राय, रविन्द्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः 21/02/2025











