बांदरी से आएगी शाही बारात, आम श्रद्धालुओं के लिये पानी, पार्किंग, प्रसादी की व्यवस्था

बांदरी से आएगी शाही बारात, आम श्रद्धालुओं के लिये पानी, पार्किंग, प्रसादी की व्यवस्था

खैजरा धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 26 को, दर्शनों के लिये 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर, गर्भगृह में प्रवेश 14 घंटे

सागर। लोगों की आस्था के केंद्र खैजरा धाम में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर समिति खैजरा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर समिति द्वारा
विशेष इंतजाम किये गये हैं।
दिनांक 25-02-2025 की रात 12:00 बजे से मंदिर दिनांक 27-02-2025 रात्रि 10:00 बजे तक खोला जाएगा | श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार दर्शनों का लाभ ले सकते हैं। सिर्फ 26 फरवरी दिन बुधवार को दिन में 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालु बाहर से दर्शन कर सकेंगे। दर्शनों के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। श्रद्धालुओं द्वारा बांदरी में बिजली ऑफिस के पास स्थित हनुमान मंदिर से भगवान की शाही बारात भी निकाली जाएगी। जो हनुमान मंदिर बांदरी से शुरू होकर 3 किलोमीटर का पैदल सफर कर खैजरा धाम पहुंचेगी। शाही बारात 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे से निकलेगी। महोत्सव में हर ब

Leave a Comment

Read More